हाई वोल्टेज माहौल में संपन्न हुआ बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का चुनाव

🗳️ हाई वोल्टेज माहौल में संपन्न हुआ बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का चुनाव


दिनांक 17 फरवरी 2026 को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस
चुनाव में कुल 104 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। देहरादून में 5007 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त था, जिनमें से लगभग 80% प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

⚖️ मतदान में बदली हुई चुनाव प्रक्रिया
पूर्व वर्षों में यह चुनाव न्यायपालिका (ज्यूडिशरी) द्वारा कंडक्ट किए जाते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष पहली बार प्रशासन की मदद से चुनाव संपन्न कराए गए। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया।

👩‍⚖️ महिला आरक्षित सीटों पर भी हुआ चुनाव
इस बार के चुनाव की एक खास बात यह रही कि पांच महिला आरक्षित सीटों पर भी मतदान कराया गया।

🔥 सपोर्टर्स का जोश, लगातार प्रचार का दौर
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अधिवक्ताओं के समर्थन में अन्य सपोर्टर अधिवक्ता लगातार 10से 5 तक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर प्रचार करते हुए नजर आए। पूरे दिन चुनावी माहौल हाई वोल्टेज और जबरदस्त उत्साह से भरा रहा।

⏳ आठ साल बाद चुनाव, ताज किसके सिर?
गौरतलब है कि लगभग 8 वर्षों के अंतराल के बाद बार काउंसिल के चुनाव कराए गए हैं। मतगणना 20 फरवरी से शुरू होकर 23–24 फरवरी तक पूरी होने की संभावना है।
अब देखना यह होगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

👉 आगे की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ — Breaking High Voltage News के साथ।