परम् पूज्य श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन श्री महाकाल सेवा समिति और गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया


आज १० फरवरी परम् पूज्य श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन श्री महाकाल सेवा समिति और गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया

समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया,जिसमें 65 युनिट रक्तदान हुआ,
प्रातः श्री मंहत देवेन्द्र दास जी के कर-कमलों द्वारा विधिवत रक्तदान शिविर शुभारंभ किया गया, जिसमें समिति ने महाराज जी स्वागत किया तत्पश्चात महाराज जी ने रक्तदान दाताओं को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया, और समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की, शिविर में समिति के संरक्षक एवं सुप्रसिद्व कथा व्यास श्री सुभाष जोशी, मसूरी विधायक खजान दास जी, कैंट विधायक सविता कपूर जी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री अशोक वर्मा जी ने उपस्थिति दर्ज कराई , इस दौरान समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल,विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, नितिन जैन, राहुल माटा, सुशील वाधवा, विक्रम चौधरी , जितेंद्र मलिक, उपस्थित रहे