भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून एवं कनिष्क अस्पताल की ओर से स्वस्थ शिविर का आयोजन

आज दिनांक 8/02/2026_______ को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींवरहेडी ( भुड्डी) में भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून एवं कनिष्क अस्पताल की ओर से एक स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा जी एवं भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी जी तथा सचिव कल्पना बिष्ट द्वारा किया गया।

शिविर की अध्यक्षता भारतीय रेड क्रॉस शाखा उत्तराखंड के चेयरमैन श्री ओंकारेश्वर बहुगुणा जी द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि डॉ जी एन नौटियाल जी महासचिव भारतीय रेड क्रॉस शाखा उत्तराखंड रहे ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के सदस्य डॉ जितेंद्र सिंह बुटोईया डॉ शिफायत अंसारी जाहिद हुसैन, गौरव मांगलिक कनिष्क अस्पताल के डाक्टर समर्थ गुप्ता डॉ सत्या डॉ संदीप इत्यादि उपस्थित थे।इस अवसर डॉ समर्थ गुप्ता द्वारा अपने संबोधन में कहा कि अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आवश्यक है जिससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा शिविर में जांच के साथ साथ निःशुल्क औषधि भी वितरित की गई साथ ही निःशुल्क हिमोग्लोबिन, ई सी जी जांच, शूगर जांच, केल्शियम जांच की गई शिविर में 282 मरीजों ने लाभ उठाया। अंत में भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गये।