टी.ई.टी. प्रकरण पर अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा का जंतर–मंतर पर धरनाअखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा टी.ई.टी. प्रकरण को लेकर पूर्ण रूप से सक्रिय है और इस विषय पर किसी भी प्रकार से शांत नहीं बैठा है

दिल्ली_______टी.ई.टी. प्रकरण पर अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा का जंतर–मंतर पर धरना
अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा टी.ई.टी. प्रकरण को लेकर पूर्ण रूप से सक्रिय है और इस विषय पर किसी भी प्रकार से शांत नहीं बैठा है।

मोर्चा निरंतर न्यायालय, विधायी मंचों एवं सड़क पर संघर्ष करते हुए शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
मोर्चा यह विश्वास दिलाता है कि देश भर में वर्ष 2011 तक नियुक्त समस्त शिक्षक, शिक्षक समुदाय के संगठित संघर्ष की ताकत के बल पर टी.ई.टी. की अनिवार्यता से निश्चित रूप से मुक्त होंगे।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक महासंघ (AIPTF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बासवराज गोरिवर्कर जी एवं महासचिव श्री कमलाकांत त्रिपाठी जी के नेतृत्व में जंतर–मंतर, नई दिल्ली पर धरना आयोजित किया गया। धरने के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण मैं स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सका, किंतु उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ओर से पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की गई। मेरे प्रतिनिधि के रूप में मेरठ मण्डल अध्यक्ष श्री उमेश राठी जी तथा जनपद गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष श्री निरंजन सिंह नागर जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और संगठन का पक्ष मजबूती से रखा।
अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा शिक्षक हितों की रक्षा हेतु अपने संघर्ष को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाता
रहेगा