देहरादून________ समाजसेवी और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन खत्री जी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय देहरादून का दौरा किया और मरीजों की समस्याओं को देखा।

उन्होंने प्रधानाचार्य राजकीय दून मेडिकल कालेज का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि यहां पर दूर-दूर से मरीज आ रहे हैं और उनकी इस सर्द ऋतु में लम्बी लम्बी लाइन लग रही है, जिससे पर्ची बनने में कठिनाइयां पैदा हो रही हैं। इसी प्रकार दवाई लेने के लिए भी लम्बी कतारें लग रही हैं।_______श्री खत्री जी ने कहा कि इस प्रकार की होने वाली दिक्कतों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को उचित निवारण करना चाहिए, जिससे गंभीर और जरुरत मंद मरीजों का समय बच सके और उचित इलाज समय पर मिल सके। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया कि मरीजों की सुविधाओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए।________समाजसेवी और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी
श्री मोहन खत्री जी
