अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा की ऑनलाइन बैठक
18 जनवरी 2026 अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा भारतवर्ष द्वारा एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखण्ड से विनोद थापा,सुभाष चौहान द्वारा प्रतिभाग किया _______बैठक में अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार से टीईटी मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया सभी ने एक स्वर से केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों से प्रभावित शिक्षकों की सूची तलब करने के निर्णय की सराहना की और 24 नवम्बर 2025 के सभी राज्यों द्वारा लाखों शिक्षकों की जन्तर मन्तर पर उपस्थिति और माननीय सांसदों द्वारा लगातार संसद में शिक्षकों का पक्ष सरकार के सामने रखने के लिए सभी सांसदों का आभार जताया।______केंद्र सरकार द्वारा राज्यो से प्रभावित शिक्षकों की सूची तलब करवाई है, जिसकी सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया। साथ ही भारत देश के समस्त शिक्षकों का सहयोग के लिए भी आभार जताया।______इसी दबाव को आगे जारी रखने के लिए दिनाँक 5 फरवरी 2026 को जन्तर मन्तर नई दिल्ली में एक दिवसीय धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे केंद्र सरकार के पहल में तेजी आ सके। धरने में सभी राज्यों की उपस्थिति बनी रहने की अपील की गई है।________उक्त ऑनलाइन बैठक में 28 राज्यों के अधिकांश शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि जुड़े अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा लगातार टीईटी मुद्दे को निर्णायक मोड़ पर ले जाने हेतु लगातार प्रयासरत है।________बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वासवराव गोरिकर जी ने किया____
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
