मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय रैड क्रास सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून_____14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के तहत सिटी हार्ट ब्लड सैंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री जी ने रक्तदाताओं से सम्पर्क करके उनसे रक्तदान करवाया।

मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय रैड क्रास सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

श्री मोहन खत्री जी ने रक्तदाताओं को सार्टिफिकेट प्रदान करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान इस जीवन में नहीं है। उन्होंने रक्तदाताओं से आग्रह किया कि वे हर तीन महीने में ब्लड दान करें जिससे जरुरत मंद मरीजों की सहायता हो सके।_________इस अवसर पर सिटी हार्ट ब्लड सैंटर के चैयरमैन डॉ संजय गांधी जी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और हमें इस अवसर पर रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।