
उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी मेहर के साथ कुछ समय पहले जिला अधिकारी दरबार में हुई मारपीट और गाली-गलौज की घटना को लेकर आज मैडम एसपी ग्रामीण से मुलाकात की गई। इस मुलाकात में दल के वरिष्ठ नेताओं ने एसपी ग्रामीण से जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की।________एसपी ग्रामीण ने इस मामले में जल्द से जल्द जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है। इस मुलाकात में दल के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, कुशाल सिंह गाड़ियां, कार्यालय प्रभारी दीपचंद उत्तराखंडी, राजेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र प्रसाद उनियाल, रमेश चौधरी, अबल सिंह, विनोद नेगी, रघुबीर सिंह राणा, महेंद्र सिंह प्रमिला रावत आदि उपस्थित थे।
