बी एस नेगी पोलिटेकनिक इंस्टीट्यूट देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद देहरादून की संगोष्ठी मौन प्रार्थना से प्रारम्भ हुई।

संगोष्ठी में पधारे मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथिगणो का अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद,देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष एस एस कोठियाल ने स्वागत किया । संगोष्ठी की मुख्य अतिथि प्रो०सुरेखा डंगवाल ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद द्वारा आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए बदलते हुए वैश्विक परिवेश में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद जैसी संस्थाओं का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस अवसर पर मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषयों पर संगोष्ठी करना आज सामायिक है जिस पर सभी को ध्यान देना चाहिए। परिषद के सभी चैप्टर्स के चैयरमैन देहली से पधारे विशिष्ट अतिथि की टी एन मल्होत्रा ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के सिद्धांतों से अवगत करवाते हुए बताया कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने आज देवभूमि में वन्य जीवो और मानव के संघर्ष की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस समस्या के निदान हेतु कारगर उपाय का सुझाव दिया। संगोष्ठी में साइबर विशेषज्ञ राजीव सेमवाल ने साइबर अपराध की बारिकियों से अवगत करवाया। संगोष्ठी के वक्ता हर्ष डोभाल ने विश्व सहित देश की बदलती हुई राजनीतिक दशा स्थिति के परिवर्तन पर गहरा चिंतन कर राजनीतिक स्थिति से अवगत करवाया। देवभूमि उत्तराखंड सरकार में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण समिति के चैयरमेन कर्नल अजय कोठियाल ने देवभूमि उत्तराखंड की जनसमस्याओं को गम्भीरता से निवारण का कार्य सभी को करने का सुझाव दिया। राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ पर कर्नल अजय कोठियाल ने समूचे उत्तराखंड के विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का सुझाव दिया। मंच पर उपस्थित अतिथि वक्ताओं ने श्रोताओं के गम्भीर प्रश्नों के तत्काल उत्तर प्रदान कर संतुष्ट किया। परिषद के संरक्षक राकेश ओबराय ने समाजिक परिवेश में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव बैरी ने महानगर देहरादून की कमेटी द्वारा कृत कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। राज्य बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाईं ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया। संगोष्ठी के समापन पर परिषद के उपाध्यक्ष डी के भट्ट (IPS) ने आभार ज्ञापन किया। संगोष्ठी का कुशल संचालन परिषद के सचिव आदेश शुक्ला ने किया। संगोष्ठी में पूर्व सूचना आयुक्त जे पी ममगाईं,दयानन्द चंदोला,अशोक विंडलास,मधु बैरी,आर के बक्शी,कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, अजीत तोमर, टी आर उनियाल (ITS Retd.) शैल बिष्ट,शकुन्तला चंदोला, धनपति कोठियाल, शालिनी कोठियाल,पी सी डंगवाल,एस के त्यागी,आनन्द नौटियाल, प्रवीण ममगाईं, अजीत तोमर, जनसम्पर्क अधिकारी योगेश अग्रवाल आदि अनेक उपस्थित रहे। संगोष्ठी में बी एस नेगी पोलिटेकनिक इंस्टीट्यूट की छात्राएं की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उपरोक्त जानकारी सभी प्रमुख एवं लोकप्रिय समाचार पत्रों में निशुल्क प्रकाशनार्थ परिषद के जनसम्पर्क अधिकारी योगेश अग्रवाल ने दी
