पहाड़ की कुछ बेटियां पहाड़ में शादी करने क़ो तैयार नहीं, लेकिन इस तरह भागने क़ो तैयार हैं।

पौड़ी की नाबालिक क़ो जम्मू भगा ले गया…।
पौड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग बालिका जम्मू–कश्मीर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 19.12.2025 को श्री सूरत सिंह (काल्पनिक नाम), निवासी पौड़ी द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 17.10.2025 को प्रातः लगभग 10 बजे बिना बताए घर से चली गई थी, जो काफी प्रयासों के बाद भी वापस नहीं आई।
प्रकरण राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण कोतवाली पौड़ी पर मुकदमा अपराध संख्या NIL/25, धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया, जिसे संबंधित राजस्व क्षेत्र में मुकदमा अपराध संख्या 02/25, धारा 137(2) BNS के अंतर्गत आवंटित किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक राकेश चौधरी को सौंपी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार द्वारा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पौड़ी को स्पष्ट एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सटीक सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस के आधार पर गहन जांच की गई, जिसमें नाबालिग बालिका की जम्मू-कश्मीर में मौजूदगी चिन्हित की गई।
सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए जम्मू-कश्मीर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 5(ञ)(2)/6 पोक्सो अधिनियम तथा धारा 63(6)/64 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोतरी की गई।
घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा कुशल एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग बालिका को अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गया था तथा बाद में स्वयं पुणे चला गया था। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
संदीप सिंह, पुत्र बहादुर सिंह
निवासी – ग्राम कोटली, थाना चासना
जनपद – रायसी, जम्मू-कश्मीर
