निशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायता उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन

देहरादून_______ 11 दिसंबर 2025 – हर्षल फाउंडेशन एवं अमर उजाला फाउंडेशन की सहयोगी संस्थाएं अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, विंडलास बायोटेक लिमिटेड, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायता उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में किया गया।_______इस कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजेश टंडन द्वारा की गई। मुख्य अतिथियों का स्वागत डा. रमा गोयल द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री सुबोध उनियाल, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री थे।******इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर, विधायक कैंट, भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री, अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष पिछडा आयोग, पूर्व पार्षद श्री देवेन्द्र मोंटी के साथ कयी विकलांग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।*******भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने बताया कि यह शिविर दो दिनों तक लगेगा। उन्होंने कहा, “मेरी प्रत्येक विकलांग लोगों से अपील है कि वह इस शिविर का फायदा ज्यादा से ज्यादा उठाएं और इसका प्रचार प्रसार भी करे। किसी भी विकलांग साथी को कोई परेशानी हो तो मुझसे या हर्षल फाउंडेशन एवं अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर सकते हैं।”
