बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा पुराना जिला जज न्यायालय परिसर की भूमि अधिवक्ताओं को आवंटित करने और चैंबर निर्माण के लिए राज्य सरकार से सहयोग की मांग को लेकर 24वे दिन धरना प्रदर्शन किया गया

आज दिनांक 03.12.2025 को पुराना जिला जज न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया, जिसमें बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल, सचिव राजबीर सिंह बिष्ट सहित हजारों अधिवक्ताओं ने शिरकत की। धरना स्थल पर बार एसोसिएशन विकासनगर एवं बार एसोसिएशन डोईवाला द्वारा समर्थन प्रदान किया गया _
बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा कल दिनांक 04.12.2025 को उत्तराखंड सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सभी अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया है।****
कल के कार्यक्रम की जानकारी इस प्रकार है:__समय: 10:00 बजेस्थान: विधि भवन का हाल__ गतिविधि: हरिद्वार रोड (नए न्यायालय परिसर के बाहर) पर चक्काजाम और मौन व्रत__ उद्देश्य: उत्तराखंड सरकार के अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण से संबंधित नीति में सहयोग न करने के खिलाफ रोष प्रकट करना
आपसे अनुरोध है कि कल के कार्यक्रम में शामिल होकर बार एसोसिएशन देहरादून को मजबूत करने में सहयोग करें।: बार एसोसिएशन देहरादून
