चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा वसुंधरा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव 4 दिसम्बर को

रुद्रपुर****उत्तराखंड _______ चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा वसुंधरा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज इस वर्ष अपना प्रतिष्ठित वार्षिकोत्सव 4 दिसम्बर को शाम 6 बजे बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के दो मशहूर अदाकारा श्वेता मेहरा और साक्षी काला अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
श्वेता मेहरा अपनी आकर्षक मंच प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं, जबकि साक्षी काला पहाड़ की मशहूर व खूबसूरत अदाकारा हैं। दोनों कलाकारों की मौजूदगी से समारोह में सांस्कृतिक उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है।
चन्दोला समूह के संस्थापक डॉ. के.सी. चन्दोला ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रभावशाली हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल छात्रों और स्टाफ के लिए उत्सव का अवसर है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाला मिलन समारोह भी बन चुका है।
समारोह में कॉलेज के छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, संगीत और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वार्षिकोत्सव विवरण:
तिथि: 4 दिसम्बर
समय: शाम 6 बजे
स्थान: चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रुद्रपुर, उत्तराखंड
