देहरादून ______आज दिनांक______01 दिसम्बर 2025 को महाविद्यालय के रेड क्रॉस क्लब एवं एन एस एस इकाई द्धारा डेंगू के प्रकोप से जनता को राहत दिलाने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय (पी जी) कॉलेज, देहरादून में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के बैडमिंटन हॉल में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल के ब्लड बैंक विभाग एवम भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी के द्वारा सुबह 09:00 बजे किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह जी ने एन एस एस इकाई के कार्य की सराहना की एवं इस अवसर पर सभी छात्रों को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व को समझाया एवं वर्तमान में डेंगू की समस्या को लेकर महाविद्यालय द्वारा रक्तदान शिविर लगाने की सराहना की। उन्होंने यह कहा की विकट समय में रक्तदान करना एक महान काम है। कोई भी आपदा बिना जन सहयोग के नियंत्रित नहीं की जा सकती है ।इसी संदर्भ में डेंगू की स्थिति को देखते हुए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय कदम है। इस अवसर पर महाविद्यालय के रेड क्रॉस क्लब के नोडल ऑफिसर डॉ आनंद सिंह राणा ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित किया एवं रक्तदान महादान का मंत्र समझाया। साथ ही इस अवसर पर एंटी ड्रग छात्र छात्राओ को नशे के दुस्प्रभाव से अवगत कराया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता मनोड़ी ध्यानी ने कहा की रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है साथ ही यह भी कहा महाविद्यालय इस प्रकार की गतिविधियों को जो समाज एवं राष्ट्रहित में है उनमें सर्वाधिक भाग लेने का प्रयास करता है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी ने रक्तदान का लाभ बताते हुए कहा की नियमित रक्तदान करने से रक्तदाता को 90 प्रतिशत हृदय रोग तथा 85 प्रतिशत कैंसर होने की संभावना कम रहती है। इसके साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटता है तथा गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है। एक बार रक्तदान करने से 650 कैलोरी बर्न होते है जिससे शरीर का फैट कम करने में बहुत सहायता मिलती है। रक्तदान करने से हमारे नए ब्लड सेल्स बनते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है। नियमित रक्तदान एंटी एजिंग का काम भी करता है जिससे शरीर के हारमोंस का संतुलन बना रहता तथा डॉ.एम एस अंसारी ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए महाविद्यालय को धन्यवाद किया । इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून के सचिव श्रीमति कल्पना बिष्ट ,पुष्पा भला ।श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल के ब्लड बैंक विभाग के कॉर्डिनेटर श्री अमित चंद्रा ,डॉ सुप्रिया कौर एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। महाविद्यालय से प्रो संजय पड़लिया,प्रो ए पी सिंह प्रो संदीप नेगी प्रो एचवी पंत डॉ एचसी जोशी प्रो सुमंगल सिंह नेगी प्रो दीपाली सिंघल डॉ मनोज बलौनी डॉ अनिता मालियान डॉ अरविंद नौटियाल डॉ विवेक कुमार डॉ अनुराधा वर्मा डॉ श्यामवीर सिंह डॉ आनंद कुमार तथा सुखविंदर रावत भी उपस्थित रहे ।इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 38 यूनिट रक्तदान किया गया।
