श्री मोहन खत्री को मिला डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान

देहरादून_____13 नवंबर 2025 – राज्य आंदोलनकारी, कोषाध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड राज्य शाखा व समाजसेवी श्री मोहन खत्री को उनके स्वास्थ्य और समाजहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ए एन आई न्यूज़ इंडिया के डायरेक्टर राम मोहन बाजपेई द्वारा प्रदान किया गया।*****इसके अलावा, गोरखा मिलिट्री इंटर स्कूल देहरादून ने भी श्री मोहन खत्री को उनके समाज हित में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया। गोरखा मिलिट्री इंटर स्कूल देहरादून के शताब्दी समारोह में दीपाली जुगरान, वर्तमान प्रिंसिपल, और जे पी जगुड़ी, पूर्व प्रिंसिपल ने श्री खत्री को माल्यार्पण और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।*******श्री मोहन खत्री ने दोनों अवार्ड के लिए अवार्ड प्रदान करने वालों का तहदिल से धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे समाज की सेवा में निरंतर योगदान देते रहेंगे।
