देश के शिक्षक शिक्षिकाओं से टेट के विरोध में 24 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर भारी संख्या में आंदोलन में प्रतिभाग करने का आह्वान

देश के शिक्षक शिक्षिकाओं से टेट के विरोध में 24 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर भारी संख्या में आंदोलन में प्रतिभाग करने का आह्वान

सम्मानित समस्त प्रदेशों के अध्यक्ष, महा मंत्री अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक साथियों शिक्षिका बहनें आप लोग विदित हैं कि 1 सितंबर 2025 को माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा समस्त प्रदेशों के शिक्षकों को TET पास करने का फैसला किया गया है,जिसे समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं तनाव के दौर से गुज़र रहें हैं,TET के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक संयुक्त मोर्चे (अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा )का गठन किया है, अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बेनर तले 24 नवंबर को TET के विरोध में दिल्ली जंतर मंतर पर एक भव्य आंदोलन होना सुनिश्चित हुआ है , हमारा समस्त प्रदेशों के अध्यक्ष,महा मंत्री से अनुरोध है कि 24ं नवंबर 2025 को अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर समस्त प्रदेशों के पदाधिकारी शिक्षक शिक्षिकाओं को आंदोलन में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करवाने का कष्ट करेगें,,यह भी ध्यान रहें कि इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए कतिपय लोग षडयंत्र रचेंगें शिक्षकों को भ्रमित करेगें ,हमारा अनुरोध है कि आप लोग किसी के बहकावे में ना आएं, धैर्य बनाई रखें, आंदोलन में प्रतिभाग करें तभी जाकर हमें सफलता प्राप्त होगी।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ।