1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव

दिनांक : 31 अक्टूबर 2025
1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव
पंचकल्याणक समिति, 31वां पुष्प वर्षा योग समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य रूप से एवं हर्षोल्लास के साथ श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन (जैन धर्मशाला), 60 गांधी रोड, देहरादून में किया जा रहा है।

यह भव्य आयोजन परम पूज्य पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंतसागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

आज दिनांक 31 अक्टूबर के कार्यक्रम

मुख्य संयोजक श्री संदीप जैन ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रातः 6:15 बजे

श्री जिनाभिषेक एवं नित्यार्चन

तीर्थंकर जिन बालक का जन्म

जन्मोत्सव बधाइयाँ

शची–सौधर्म इन्द्र संवाद (मनोहारी दृश्य)

मंगल प्रवचन — आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज

इसके पश्चात ऐरावत हाथी पर पाण्डुकशिला की ओर भव्य जन्म कल्याणक की शोभायात्रा निकाली गई, जो पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों —
आढ़त बाजार – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – कोतवाली – पल्टन बाजार – सरनीमल बाजार – धामावाला – सर्राफा बाजार – पीपलमंडी – राजा रोड – प्रिंस चौक
से होती हुई पुनः जैन धर्मशाला पहुँची।

शोभायात्रा में प्रमुख पात्र

सौधर्म इंद्र — अमित जैन एवं पूनम जैन
मेडिकल धनपति कुबेर — राजेश जैन एवं अर्चना जैन
यज्ञ नायक — अमित जैन एवं दीपा जैन
ईशान इंद्र — सचिन जैन एवं तन्वी जैन
सनत इंद्र — राजकुमार जैन एवं प्रीति जैन
महेंद्र इंद्र — अमित जैन एवं अरुण जैन

जन्माभिषेक एवं श्रृंगार

पाण्डुकशिला पर 1008 कलशों से जन्माभिषेक एवं तीर्थंकर बालक का श्रृंगार किया गया।
रिया और दिव्या द्वारा उबटन अर्पित किया गया।

प्रथम कलश — इंदौर वाले
द्वितीय कलश — विनोद जैन (रामपुर)
तृतीय कलश — आशीष जैन
चतुर्थ कलश — राकेश जैन (ऋषिकेश)

दोपहर 2:30 बजे जन्मकल्याणक पूजा एवं हवन संपन्न हुआ।
सायं 7:00 बजे आरती महोत्सव, रात्रि 8:00 बजे पालनहारे का रत्नजड़ित पालना (मैनपुरी) एवं बाल क्रीड़ा आयोजित हुई।
पालने का उद्घाटन अलका जैन एवं ममता जैन द्वारा किया गया।

आज के भोजन के पुण्यर्जक — श्री अरविंद जैन एवं प्रद्युम्न जैन परिवार रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बाहर से भी बड़ी संख्या में अनुयायी धर्मलाभ हेतु देहरादून पहुँचे।

1 नवंबर के कार्यक्रम — तपकल्याणक दिवस

मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि तपकल्याणक पर निम्न कार्यक्रम आयोजित होंगे—

श्री जिनाभिषेक एवं नित्यार्चन

श्री जिनेन्द्र महार्चना (विधान)

मंत्र ध्वनि — आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी

आदिकुमार का विवाह

राजा नाभिराय का दरबार

आदिकुमार का राज्याभिषेक

षट्कर्म उपदेश, न्याय उपदेश

वैराग्य दर्शन, तीर्थंकर दीक्षा विधि संस्कार

वैराग्य उद्बोधन, अंकन्यास

तप कल्याणक पूजा एवं हवन

आरती महोत्सव****रात्रि 8:00 बजे — भजन संध्या (जैन भजन गायक दीपक रूपक जैन, दिल्ली)