श्री 1008 मंशापूर्ण महावीर महामंडल विधान एवं आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की घोषणा

श्री 1008 मंशापूर्ण महावीर महामंडल विधान एवं आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की घोषणा

दिनांक: 19 अक्टूबर 2025********परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गांधी रोड, देहरादून में श्री 1008 मंशापूर्ण महावीर महामंडल विधान का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव की जानकारी प्रदान की गई।********पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव******यह अद्वितीय धार्मिक आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर 2025 से 3 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगा। परम पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज के मुखारविंद से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव हेतु मुख्य पात्रों, इंद्र-इंद्राणियों के नामों की घोषणा की गई।

आगामी कार्यक्रम*******दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को भगवान महावीर स्वामी के 2552वें निर्माण कल्याणक महा महोत्सव के शुभ अवसर पर भगवान को लड्डू समर्पित किए जाएंगे।*********दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को पूज्य आचार्य श्री का परोपकार दिवस (जन्मदिवस) मनाया जाएगा, जिसमें 31 परोपकार कार्य संपन्न होंगे, जिनमें शामिल हैं:_________जेल में कैदियों को फल वितरण********दून, ग्राफिक एरा, सुभारती हॉस्पिटल में रोगियों को फल वितरण******पक्षियों को दाना वितरण******कुष्ठ आश्रम में अनाज एवं कंबल वितरण******महिला आश्रम में फल वितरण*****22 अक्टूबर को जन्मी कन्याओं के लिए एफडी (निधि) निर्माण