देश भर के शिक्षक एकजुट: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी के निर्देशन पर राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने आज सभी पदाधिकारियों के साथ गूगल मीट बैठक कर कहा कि अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 24 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया है।
आंदोलन की रूपरेखा******राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे देश के जिलों में शिक्षकों की बैठके आयोजित की जाएगी, ताकि 24 नवम्बर को जंतर मंतर पर आंदोलन की पूरी तैयारी की जा सकें। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने टीईटी का आदेश वापस नहीं लिया, तो पूरे देश के शिक्षक इस आंदोलन में अपनी सहभागिता देंगे और जरूरत पड़ी तो संसद का घिराव भी किया जाएगा।
शिक्षकों की मांग*********शिक्षकों ने एक स्वर में शिक्षकों पर थोपी गई इस तुगलकी आदेश का विरोध करते हुए कहा कि क्या शिक्षक 55 वर्ष की उम्र में शिक्षण कार्य करेगा या स्वयं परीक्षा की तैयारी करेगा। इस तरह के आदेश से आज पूरे देश का शिक्षक आहत है, जिसका सीधा असर बच्चों की शिक्षण व्यवस्था पर पड़ रहा है।
सहभागिता********आज की गूगल मीट बैठक में संरक्षक इंद्रवीर चौहान, दलेप सिंह राणा, देवानंद रतूड़ी, अतुल शर्मा, जगमोहन रावत, सैन सिंह नेगी, सरिता बडोनी, विद्या करनाटिका, रवीन्द्र पुंडीर, वेद प्रकाश कोटियाल, राजकुमार पाल, उमेश चौहान, कनकलता सेमवाल, शोभा नेगी, अंगन लाल तुरहा, गोपी सिंह, नरेश कुमार चौहान, महेश चौहान, संजय प्रजापति, संदीप रावत, हरेंद्र बिष्ट आदि शिक्षक सम्मिलित हुए।
