
सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून, 31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 चातुर्मास के अतीत की स्मृति वर्तमान का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज का चातुर्मास देवभूमि देहरादून में बड़े आनंद के साथ चल रहा है जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तगण मंगल आशीर्वाद और आध्यात्मिक प्रवचनों से उठा रहे हैं।*******इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभसागर जी ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा कि –जो माता पिता धर्म के आधार पर परिवार को जोड़े रखते है वह सा परिवार जो अपने धार्मिक विश्वासों, मूल्यों और परंपराओं के आधार पर संचालित होता है और अगली पीढ़ियों को भी उन्हीं धार्मिक शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। सभी धर्म धार्मिक आयोजनों में उनकी सहभागिता करने की कोशिश करता है ऐसे परिवारों में धार्मिक अनुष्ठान, देवी-देवताओं की पूजा और धर्मशास्त्रों के अनुसार जीवन जीना महत्वपूर्ण होता है।******आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि महाराज श्री की आज की आहार चर्या भी आशीष जैन हजारा मेटल निरंजनपुर के यहां संपन्न हुई
इसी क्रम में संध्याकालीन बेला में 3:00 बजे शंका समाधान 6:00 बजे गुरु भक्ति और 8:00 बजे वैयावृत्ति संपन्न हुई।
***********सूचना कल महाराज जी का विहार प्रतीक प्रातः कालीन वंदना के पश्चात 6:00 बजे 60 गांधी रोड जैन धर्मशाला में होगा।
