भारतीय रैड क्रास सोसायटी जनपद शाखा उत्तराखंड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर

देहरादून******दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को भारतीय रैड क्रास सोसायटी जनपद शाखा उत्तराखंड द्वारा स्व असीम आहलूवालिया की स्मृति में तीसरा रक्तदान शिविर सैंट अनीस स्कूल नेहरू कालोनी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी न किसी परिवार को जीवनदान मिलता है और उनके परिवार में खुशियों का उजियारा आता है।

मुख्य बिंदु********इस अवसर पर स्व असीम आहलूवालिया के पिता श्री राहुल आहलूवालिया ने आम जनमानस से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए कैंप लगवाने की अपील की।*******स्व असीम आहलूवालिया की माता श्रीमती सीमा आहलूवालिया ने अपने पुत्र को याद करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को याद रखना चाहिए कि अपना रक्तदान करने से हम किसी न किसी परिवार को आशा की किरण पहुंचा रहे हैं।

रक्तदाताओं की सूची******इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में अमित भंडारी पार्षद नगर निगम, अजीत रावत पूर्व डिप्टी मेयर, सौरभ, संजीव कुमार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मेजर मृणाल नेगी, श्रीमती अलका दत्ता, श्रीमती अल्का लांबा, संचित गुप्ता, राजकुमार, अभिषेक गुप्ता, दीपराम, संजीव तलवार, ताजिन्दर सिंह, नरेन्द्र नौटियाल, भूपेश नेगी, आलोक गर्ग, विकास शर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र रावत आदि शामिल थे।

रक्त संग्रह******इस अवसर पर 101 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। इस कार्यक्रम में देवभूमि ब्लड सैंटर की तरफ से संजय रावत ने अहम भूमिका निभाई। मनमोहन कंडवाल अध्यक्ष बार एसोसिएशन और नीनू सहगल नेता प्रतिपक्ष भी उपस्थित थे।
धन्यवाद*******भारतीय रैड क्रास सोसायटी जनपद शाखा उत्तराखंड ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
