देहरादून बार एसोसिएशन के आह्वान पर नशा मुक्ति अभियान “नशा नहीं खुशी अपनाओ” के तहत एक महा रेली का आयोजन किया गया।

दिनांक ******3 अक्टूबर 2025 को देहरादून बार एसोसिएशन के आह्वान पर नशा मुक्ति अभियान “नशा नहीं खुशी अपनाओ” के तहत एक महा रेली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस सर मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु*********देहरादून जुडिशरी से गांधी पार्क तक आयोजित महा रेली में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।*******इस अवसर पर देहरादून जिला जज सर खिमाल जी, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ,सचिव राजवीर सिंह बिष्ट , चेयरमैन राकेश गुप्ता, श्रीमती सीमाचड्ढपु, अल्पना जादली , प्रमिला रावत , संग्राम सिंह पुंडीर, ****एस एस पी अजय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।********रेली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित करना था।

समर्थन*******इस अभियान को देहरादून के विभिन्न सामाजिक संगठनों, मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज और स्कूलों का समर्थन मिला। सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

देहरादून बार एसोसिएशन ने सभी प्रतिभागियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर नशा मुक्ति के लिए अपने संकल्प को दोहराया।****प्रमिला रावत (एडवोकेट)
देहरादून बार एसोसिएशन