माता के दर्शन मात्र से हो जाती है मनोकामना पूर्ण 🌿🚩🔱📿🙏

देहरादून*🌿🚩🔱📿🙏रामलीला बाजार भंडारी चौक में स्थित माता शकुंभरी देवी का मंदिर लगभग 90 वर्ष पुराना है। इस मंदिर की स्थापना के बारे में कहा जाता है कि यहाँ स्वयंभू शिवलिंग भी लगभग हजारों वर्ष से स्वयम प्रकट हुए थे जिसके साथ माता शकुंभरी शक्ति विराजमान रहेगी

मंदिर की स्थापना*****मंदिर में माता की मूर्ति लाला जोगध्यान ने स्थापित कराई थी। उनकी मनोकामना पूरी होने के पश्चात् सिद्ध पीठ के पुजारी स्वर्गीय श्री सोहनलाल सेमवाल जी थे। 5 वर्ष पूर्व उनके स्वर्गवास के पश्चात् उनके पुत्र श्री विनोद प्रकाश सेमवाल जी और उनके भाई श्री प्रेम प्रकाश सेमवाल जी वर्तमान में मंदिर की देखभाल और पूजा-पाठ करते हैं।

माता शकुंभरी उत्सव*****जनवरी में हर साल विशेष पर्व माता शकुंभरी उत्सव मनाया जाता है। मंदिर सुबह 6 बजे से 1 बजे तक खुला रहता है और शाम को 4 बजे से 9 बजे रात तक माता के दर्शन के लिए खुला रहता है।

नवरात्रि में दर्शन******नवरात्रि में पूरा दिन माता का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को खुला रहता है। इस दौरान भक्त माता के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई घंटों तक लंबी लाइन में खड़े रहते हैं और दर्शन करते हैं।

मंदिर की विशेषता*****मंदिर की यह विशेषता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता की पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना कहते हैं, माता उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। माता की कृपा और आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

विशेष पूजा-पाठ****विशेष पूजा-पाठ करने के लिए पंडित जी से 1 दिन पहले समय सुनिश्चित कर लेना आवश्यक है। इससे पूजा-पाठ का आयोजन सुचारु रूप से हो सकेगा और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकेंगी। आप पंडित जी से संपर्क कर पूजा-पाठ के लिए समय और अन्य विवरणों पर चर्चा कर सकते हैं।

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ धन्यवाद करता है****मंदिर के पुजारी श्री विनोद प्रकाश सेमवाल जी और उनके भाई प्रेम प्रकाश सेमवाल जी का विशेष धन्यवाद, जो मंदिर की देखभाल और पूजा-पाठ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सेवा और भक्ति के लिए हम उनका सम्मान करते हैं।

भक्तों के लिए आमंत्रण*****हम सभी भक्तों को माता शकुंभरी देवी के मंदिर में आने और दर्शन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। माता की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन सुखी और समृद्ध हों। आइए, माता के चरणों में अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बनाएं।
सूचना_मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि
मंदिर भगवान का घर है इसकी मर्यादा स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग आवश्य दे एवं मर्यादित वस्त्रों में माता के दर्शन करने आए जय माता की📿🔱🚩🌿