नवरात्रि महोत्सव*******1 अक्टूबर 2025 को परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां भगवती के नवम स्वरूप की पूजा अर्चना की गई और कंजिकाओं का पूजन किया गया।


कंजिका पूजन*******दोपहर 12:00 बजे के पश्चात मंदिर में दिगंबर दिनेश पुरी जी व भक्त जनों ने कंजिकाओं का पूजन किया। सर्वप्रथम पवित्र गंगाजल से चरण पखारे गए, इसके पश्चात उनको हलवा, पुरी, चने, नारियल, मिष्ठान आदि का भोग अर्पण किया गया। मस्तक पर तिलक कर उन्हें श्रृंगार की सामग्री आदि भेंट की गई और शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
भजन संध्या और डांडिया रास*******सांय काल में रॉकी सुरीला जागरण पार्टी ने भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने मां के भजनों पर झूमकर नृत्य किया। इसके बाद डांडिया रास जुनून डांस एकेडमी की अर्चना सिंघल और उनकी टीम द्वारा भव्य डांडिया रास प्रारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों मातृशक्ति ने भाग लिया।
सामूहिक श्रृंगार आरती******मध्य रात्रि में मां भगवती की सुंदर सजी पूजा की थालियों द्वारा सामूहिक आरती की गई, जिसने मंदिर का प्रांगण जगमग कर दिया। जिनकी आरती की थाली सुंदर सजी हुई थी, उन सभी की थालियों में स्वामी जी ने पुरस्कार भेंट किया।
भंडारा वितरण*****हलवे के साथ ही राजमा चावल का प्रसाद भंडारे में सभी को वितरित किया गया।

2 अक्टूबर 2025 को कन्या विवाह*****दशहरा के पावन पर्व पर श्री पृथ्वीनाथ जी मंदिर में दो कन्याओं का विवाह होगा। इस अवसर पर सभी भक्त जनों को सादर आमंत्रित किया जाता है।
