मुख्यमंत्री के लिए गए निर्णय का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन:मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, उत्तराखंड*******मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से हमारे युवा एवं दूरदर्शी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णय का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाता है।____माननीय मुख्यमंत्री जी ने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की स्वीकृति प्रदान कर प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य की चिंता करते हुए एक ऐतिहासिक व जनहितकारी कदम उठाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सचिन जैन माननीय मुख्यमंत्री जी को इस निर्णय हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं।____पूर्व में भी मुख्यमंत्री जी द्वारा अनेक जनहितकारी फैसले लिए गए हैं, जिन्होंने उत्तराखंड में शांति, भाईचारा एवं सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस निर्णय से युवाओं में विश्वास और न्याय की भावना और मजबूत होगी।____साथ ही परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के निर्देश भी सराहनीय कदम हैं। इसके परिणामस्वरूप सीबीआई जांच निष्पक्ष रूप से सच्चाई को उजागर करेगी और हमारे युवा साथी संतुष्टि प्राप्त करेंगे, जो वे लंबे समय से अपेक्षा कर रहे थे।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूर्व में और अब वर्तमान में जनहित में जो फैसले लिए हैं ऐसे ही हम भविष्य में भी उनसे आशा उम्मीद रखते हैं कि वह उत्तराखंड प्रदेश की छवि इसी तरह पर बरकरार रखेंगे।