चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का समापन

देहरादून______26 सितंबर 2025: भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून तथा उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सहयोग से चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का समापन राजकीय इंटर कॉलेज मैहूवाला माफी रायपुर देहरादून में संपन्न हुआ।

चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का समापन

समापन समारोहसमापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य राव नसीम अहमद उपस्थित रहे। उन्होंने उत्तराखंड में आ रही आपदाओं के लिए आपदा एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण के महत्व को छात्रों को समझाते हुए कहा कि आज प्रत्येक नागरिक के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक हो गया है और स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।

स्वच्छता पखवाड़ा____राव नसीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि अभी स्वच्छता पखवाड़ा भी चल रहा है, इसलिए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है, जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की भूमिका_____डॉक्टर एम एस अंसारी ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासित जीवन सफलता की पूंजी है। सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट ने कहा कि रेड क्रॉस विश्व में आने वाली प्रत्येक आपदा में कार्य करता है और यह एक ऐसी संस्था है जिसे चार बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रमाण पत्र वितरण______इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बैठक में भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के वाइस चेयरमैन श्री सुभाष सिंह चौहान और ट्रेनर शबाना अंजुम भी उपस्थित थे।