भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून और उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी के सहयोग से चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून और उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी के सहयोग से चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का आयोजन

दिनांक _______23 सितंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज मैऊवाला माफी रायपुर देहरादून में भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून और उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी के सहयोग से चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के वाइस पैटर्न डॉक्टर सरफराज हुसैन द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य_____इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 30 छात्रों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड की संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में प्रदेश में आ रही आपदाओं में अपनी कुशल भागीदारी निभा सकें।

मुख्य अतिथि का संदेश_____मुख्य अतिथि डॉक्टर सरफराज हुसैन ने छात्रों को अनुशासन और स्वच्छता पखवाड़े की विस्तृत जानकारी देते हुए एक अनुशासित नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को तन्मयता से प्रशिक्षण लेने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति_____इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी, वाइस चेयरमैन श्री सुभाष सिंह चौहान, आपदा प्रशिक्षण देने के लिए डॉक्टर अनिल वर्मा और फर्स्ट एड प्रशिक्षण के लिए शबाना अंजुम उपस्थित थीं।