पुलिस पर गंभीर आरोप____उत्तराखंड के टिहरी में एक युवक केशव थलवाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला और एसआई बाबू खान ने उन्हें बेरहमी से पीटा और उनके ऊपर पेशाब की। इतना ही नहीं, उन्हें जबरन पेशाब पिलाया गया और थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के जूते चटवाए गए।
वीडियो वायरल____केशव के आरोपों का वीडियो वायरल होने के बाद टिहरी पुलिस ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि केशव थलवाल के खिलाफ अलग-अलग मामलों में करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, केशव ने अपनी ही बहन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई सबूत पेश नहीं कर सका।
आंदोलन की चेतावनी_____उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा है कि पुलिस के कुकृत्यों का खुलासा करने वाले केशव के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब आंदोलन उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ होगा।
आक्रोश बढ़ता देख आला अधिकारी अलर्ट_____सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी ने इस मामले में कहा है कि यह सिर्फ केशव थलवाल का नहीं, बल्कि उत्तराखंड वासियों का अपमान है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने एसएसपी टिहरी से रिपोर्ट तलब की है और कहा है कि रिपोर्ट मिलने पर मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
