स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन:शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल जी द्वारा किया गया

रक्तदान शिविर का आयोजन_____रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से 1 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे शहीद स्थल पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल जी द्वारा किया गया

कार्यक्रम की मुख्य बातें:______जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जी ने शहीद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड शहीदों को एवं रणजीत सिंह वर्मा जी को पुष्पांजलि अर्पित की।______उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की।____उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री जी ने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जी को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।_____मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा जी ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।____रक्त एकत्र करने हेतु राष्ट्रीय दूर मेडिकल कॉलेज की टीम उपस्थित थी और 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

विशेष :_____इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह वर्मा जी की याद में रखा गया था। उनके पुत्र अजय कुमार वर्मा जी ने इस शिविर में सर्वप्रथम रक्तदान किया और जनता से अपील की कि वह भी अपने किसी खास मौके पर या अपने परिजन के पुण्यतिथि पर रक्तदान जरूर करें। अजय कुमार वर्मा जी ने कहा कि रक्तदान महादान है और उनके पिता श्री रणजीत सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि के रूप में यह रक्तदान शिविर लगाया गया है।

रक्तदाताओं को सम्मान:_____रक्तदाताओं को मूवमेंटो अजय कुमार वर्मा जी के द्वारा प्रदान किया गया। दून ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाताओं को जूस और फ्रूट्स प्रदान किए गए। साथ ही रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भारतीय रेड क्रॉस द्वारा वितरण किए गए।

रक्तदाताओं की सूची:

  • अजय कुमार वर्मा
  • प्रदीप कुकरेती
  • नरेश बत्रा
  • हरि सिंह
  • विनोद असवाल
  • राहुल भंडारी
  • धर्मेंद्र रावत
  • संजय कुमार
  • कुलदीप सिंह
  • सुरेंद्र सिंह
  • गौरव राई
  • राहुल बागरियाल
  • अतुल कुमार शर्मा
  • केशव उनियाल
  • रोहन
  • धर्मेंद्र रावत
  • संजीव कुमार
  • कुलदीप
  • सोमेंद्र सिंह बोरा
  • गौरव राय
  • रेणु सेमवाल
  • मोनिका लखेड़ा
  • सिद्धांत कुमार
  • राहुल

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:

  • डॉ मनोज गोविल
  • उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह नेगी
  • मोहन खत्री
  • कल्पना बिष्ट
  • द्वारिका बिष्ट
  • प्रथम रक्तदाता श्री अजय कुमार वर्मा
  • प्रदीप कुकरेती
  • चंद्र किरण राणा
  • सुरेश नेगी
  • श्री रविंद्र जुगराण
  • विवेकानंद खंडूरी
  • श्री सुनील लखेड़ा
  • जीत माणी पेन्हूली
  • ललित जोशी
  • संतन रावत
  • शुशांक बोरा
  • हरीश कोठारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

आयोजकों की अपील:

रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से सभी रक्तदाताओं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया है। यह रक्तदान शिविर एक सफल आयोजन था, जिसमें 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। हमें उम्मीद है कि यह रक्तदान शिविर आगे भी जारी रहेगा और हम अधिक से अधिक लोगों की मदद कर पाएंगे।