मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा डॉ. बी. के. एस. संजय का स्वागत एवं सम्मान

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा पुरुकुल रोड स्थित हेरिटेज ग्रीन में पूर्व जस्टिस राजेश टंडन जी के कार्यालय पर भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. के. एस. संजय को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी का अध्यक्ष नामित किये जाने पर संगठन द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।


इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि एम्स संस्थान भारत में उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं रोगी देखभाल के लिए सर्वोच्च संस्थान माने जाते हैं।भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जिसमें केंद्र सरकार ने भारत की तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ करने और इन सेवाओं को बड़े शहरों से बाहर देश के कोने-कोने तक पहुँचाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। वर्तमान में देशभर में 19 एम्स कार्यरत हैं, जिनमें एम्स गुवाहाटी भी सम्मिलित है।_____इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को पूर्वोत्तर राज्यों में उत्कृष्ट रोगी देखभाल, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को सशक्त बनाने हेतु अध्यक्ष पद पर नामित किया है। प्रो. संजय एक अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अस्थि रोग विशेषज्ञ, क्लीनिकल शोधकर्ता, शिक्षाविद, लेखक, वक्ता, कवि और समाजसेवी हैं। उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए उनका नाम इंडिया, इंटरनेशनल, लिम्का और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है। उनके शोध कार्य जर्नल ऑफ बोन एंड जॉइंट सर्जरी, इंटरनेशनल ऑर्थोपीडिक्स, जर्नल ऑफ हैंड सर्जरी सहित कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।_____डॉ. संजय को उनकी विशिष्ट चिकित्सा एवं सामाजिक सेवाओं के लिए अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 में उन्हें ‘पद्मश्री’ सम्मान से अलंकृत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष बने किया।
अंत में डॉक्टर संजय ने सभी का धन्यवाद वो आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद में आभार प्रकट करता हूं जो आपने संगठन के द्वारा सम्मान और आदर दिया में इसका ऋणी रहूंगा______इस अवसर पर श्री अरविंद महाजन एस पी सिंह, सुदर्शना बसक , सुमित बसक, शब्दावली भारद्वाज, गीता वर्मा आदि लोग मौजूद रहे______: इस मौके पर अधिवक्ता सुनीता रावत सोनिया रावत सुनील अग्रवाल डॉक्टर दिनेश शर्मा शशि टंडन विजय कथूरिया भी शामिल रहे