मसूरी में पुल की स्थिति चिंताजनक_____ 11 अगस्त 2025 को राज्य में भारी वर्षा के कारण मसूरी डायवर्सन रोड स्थित मालसी डियर पार्क के नजदीक बडकुली गांव के समीप बना पुल खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। इस पुल से देश-विदेश से आने वाले यात्री गुजरते हैं और इसकी स्थिति अत्यधिक खतरनाक हो गई है। पुल के दोनों तरफ भूमि का कटाव होने से इसकी स्थिरता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है और उस पर लगे बिजली के पोल भी कभी भी गिर सकते हैं।___

समाजसेवी और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री जी ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की और उन्हें पुल से गुजरने से बचने की सलाह दी। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से आपदा कंट्रोल रूम और बिजली विभाग को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जा सकें और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।_____श्री मोहन खत्री जी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस पुल की मरम्मत और सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हम स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें और इस पुल को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
