आपदा प्रभावित परिवारों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन: भारतीय रेडक्रॉस उत्तराखंड

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने के कारण हुई भारी जन-धन हानि के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।______रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड जिला प्रशासन उत्तरकाशी के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर रही है, ताकि प्रभावित परिवारों का जीवन सामान्य हो सके। इसके अलावा, रेडक्रॉस समिति ने अस्पताल में ब्लड या अन्य किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होने पर हर समय मदद के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया है।______आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है _______श्री मोहन खत्री, कोषाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड: 9412007894