कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधि,मंत्री ने दी जीत की बधाई

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधि,मंत्री ने दी जीत की बधाई।

देहरादून______02 अगस्त। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।______अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवार बीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से मुलाकात की।____इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान दें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सजग और सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।_____इस अवसर पर नव निर्वाचित अस्थल जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सरोना से सुशील नेगी, छमरौली से रेशम दास, नाली कला से अरविंद राणा, शेरकी बोंठा से श्याम सिंह पयाल, शेरा गांव से संजय सिंह, सरखेत तिमलीमान सिंह से सागर पवांर, कार्लीगाड़ से राकेश जवाडी, सिल्ला से मगन उनियाल, ग्राम प्रधान आशा देवी एवं भूरांसखंडा से पूनम देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।