आगजनी की घटना की जानकारी पर पूनम देवी के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हरसम्भव मदद का दिया आश्वासन


देहरादून______31 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रातः न्यू कैंट रोड, हाथीबड़कला क्षेत्र स्थित निकट पोस्ट ऑफिस के पास 10बी आवास पर पहुंचकर पूनम देवी के घर में आग लगने की घटना का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से घटनास्थल की जानकारी लेते हुए आग लगने के कारणों की जानकारी ली।____स्थानीय लोगों ने बताया गया कि बीती देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण पूनम देवी के घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। सौभाग्यवश इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पूनम देवी अपने बच्चों के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन हेतु गई है।____कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए राहत प्रक्रिया में तेजी लाने और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने का आहवान किया।___इस दौरान स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कठैत, मोहन बहुगुणा, रमेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
