LUCC लोनी अर्बन मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों की समस्या

LUCC लोनी अर्बन मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों की समस्या_____लोनी अर्बन मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी, जो भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से पंजीकृत थी और उत्तराखंड में NOC पर कार्य कर रही थी, ने अचानक से 29 अक्टूबर 2024 को अपने सभी पोर्टल बंद कर दिए। इस अचानक कार्रवाई से सोसाइटी में लाखों निवेशकों का पैसा अब डूबने के कगार पर है।

निवेशकों की समस्या_____निवेशकों ने सरकार को कई बार ज्ञापन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। निवेशकों के दबाव में अभी तक 5 से 6 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। कई लोगों ने समिति में पैसा जमा करने से पहले आरटीआई के माध्यम से यह सूचना प्राप्त की थी कि क्या इसमें पैसा जमा करना सुरक्षित है या नहीं। सरकार के जवाब में यह पाया गया था कि पैसा सुरक्षित है, लेकिन अब सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है।

ब्रांच मैनेजरों की भूमिका____उत्तराखंड में 37 ब्रांच खुले हुए थे और सभी ब्रांच मैनेजरों की सैलरी लाखों में आती थी। लेकिन अब ब्रांच मैनेजर कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं हैं। ब्रांच मैनेजरों को पैसा जमा करने से पहले यह बात पता थी कि पैसा कहां जाता है और 2022 में NOC रद्द होने पर भी उन्हें यह बात पता थी। फिर भी उन्होंने लोगों को पैसा जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

निवेशकों की मांग______निवेशकों ने सरकार से मांग की है कि ब्रांच मैनेजरों की जांच की जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। निवेशकों का आरोप है कि ब्रांच मैनेजरों के पास कोई सोर्स ऑफ इनकम नहीं था, लेकिन फिर भी उनके पास बड़े-बड़े महल जैसे घर हैं