भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने राज्यवासियों को नव वर्ष की और इसी वर्ष प्रभु श्री राम के विराजने पर ढेरों शुभकामना दी हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने राज्यवासियों को नव वर्ष की और इसी वर्ष प्रभु श्री राम के विराजने पर ढेरों शुभकामना दी हैं

देहरादून …….. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने राज्यवासियों को नव वर्ष की और इसी वर्ष प्रभु श्री राम के विराजने पर ढेरों शुभकामना दी हैं । उन्होंने भगवान श्री राम से सबके अच्छे स्वास्थ्य एवं ढेर सारी सफलताओं के साथ राज्य के विकास की कामना की है । अपने संदेश में उन्होंने कहा, नए साल में 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान हो रहे हैं, जिसने हम सबकी खुशियों में चार चांद लगा दिए हैं । शताब्दियों के बाद राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना के इस स्वर्णिम अवसर ने देश की तरह देवभूमिवासियो में भी नई चेतना और अपूर्व उत्साह का संचार कर दिया है । प्रभु के आगमन की सूचना ने नए साल की खुशी में कई गुणा वृद्धि की है, लिहाजा हम सबको इस अभूतपूर्व, अद्वितीय और विलक्षण क्षण को लेकर अभी से 22 जनवरी के दीपावली महोत्सव की तैयारी शुरू करनी है । उन्होंने भगवान श्री राम से कामना की कि आपका आगमन उत्तराखंड को 2025 तक और देश को 2047 तक विकसित राज्य बनने का सामर्थ्य प्रदान करे । साथ ही सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि जिस तरह विगत वर्ष में आपने राज्य के विकास में सहभागिता दी है वैसे ही इस बार भी आपका यही सहयोग उत्तराखंड का दशक लाने के स्वप्न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड