शर्मसार करने वाली है मनीपुर की घटना – जोशी

शर्मसार करने वाली है मनीपुर की घटना – जोशी

देहरादून @BHVN…………प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश जोशी है मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना की निंदा की हैं उन्होंने कहा महिलाओं को नग्न करके उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार से पूरा देश शर्मसार है और मातृ शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह जो जघन्य अपराध हुआ है इसके लिए प्रधानमंत्री गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री का एक भी बयान न आना ना ही वहां जाना हैरानी करने वाला है । उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का उच्च स्थान है और महिलाओं की पूजा की जाती है । इस तरह की घटना शर्मसार करती है ।
उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।