पुलिस, पीएसी व आईआरबी के जवानों का दिया प्रशिक्षण

BHVN# राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल वाहिनी मुख्यालय में सिविल पुलिस, पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया। जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में गुरुवार को 15 दिवसीय बेसिक डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का कार्यक्रम समाप्त हुआ।

पुलिस, पीएसी व आईआरबी के जवानों का दिया प्रशिक्षण

एसडीआरएफ द्वारा संचालित कार्यक्रमों के तहत सिविल पुलिस, पीएसी व आईआरबी के 21 प्रशिक्षुओं का 15 दिवसीय बेसिक डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो गया। इस 15 दिवसीय बेसिक ट्रैनिंग के दौरान प्रशिक्षुओ को आपदा प्रबंधन की आधारभूत जानकारी के साथ आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करने का भी अभ्यास करवाया।

बेसिक जानकारी में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा मेडिकल फर्स्ट रेस्पांडर (एमआरएफ), कॉलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर), रोप रेस्क्यू, आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर एसडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार द्वारा प्रशिक्षुओं को कोर्स सम्पन्न होने पर बधाई दी व भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कहा की किसी घटना पर सर्वप्रथम सिविल पुलिस द्वारा प्रतिवादन किया जाता है, इस दशा में यदि थाने का एक जवान भी प्रशिक्षणशुदा होता है तो क्षेत्र में घटित होने वाली किसी भी छोटी-बड़ी आपदा या दुर्घटना में त्वरित रिस्पांस के साथ अधिक से अधिक लोगों को बचाया जा सकता है।

प्रशिक्षण टीम में इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, अपर उप निरीक्षक अनूप रमोला, दीपक कुमार, उमेश भट्ट, सुरेश मलासी, जगदीश सिंह, यशवंत सिंह, आदि थे।