महिला सम्मान समारोह एवं युवा महोत्सव धूमधाम से मनाया

डोईवाला#BHVN

नव ज्योति जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह एवं युवा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। सोमवार को शक्ति भवन मंदिर (हाल) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शिरकत की।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल गीत, सामूहिक लोकगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री द्वारा की गई व संचालन सुनीता राणा ने किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने भारत G 20 कार्यक्रम का प्रचार भी किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में तनुश्री प्रथम, सीमा द्वितीय व सुचित्रा तृतीय स्थान पर रही। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रेखा रावत प्रथम, कनुप्रिया द्वितीय व गीता तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा नौटियाल ने कहा की किसी भी राज्य की पहचान एवं उसकी संस्कृति भाषा बोली एवं परिवेश से होती है उस को बढ़ावा देना जरूरी है ताकि हमारी संस्कृति आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे।

इस अवसर पर रामकृष्ण संघ अयोध्या राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा ठाकुर, महिला समन्वय सह संयोजिका एकता त्रिपाठी, बाला शर्मा, कुसुम सिद्धू, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, आशा सेमवाल, दिव्या बेलवाल आदि महिलाएं उपस्थित रही।


सम्मानित होने वाली महिलाएं

यशोदा भट्ट, राधा, भाना देवी, मंजू कांबोज, बॉबी गुप्ता, विनीता, रेखा रावत, लक्ष्मी, माया, अनीता पांचाल, कविता नेगी, कविता राणा, कविता देवी, श्यामा चौहान, विनीता कृषाली, मानवीय, साक्षी कुकरेती, आंचल आदि शामिल थी।