माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली प्रीति नेगी को दी बधाई

देहरादून

बेटियां आज की किसी से कम नहीं है जरूरत है तो उन्हें प्रोत्साहित करने और उनका हौसला बढ़ाने की। ये बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली रुद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी को बधाई देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां भी बेटों से किसी मुकाबले कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ करते हुए बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहराकर भारत का देश-दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं, प्रीति भी उन्ही में से एक है। प्रीति नेगी ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहराया है। बता दें कि प्रीति ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को साइकिल से 3 दिन में फतह किया है। रुद्रप्रयाग की बेटी ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। रुद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. प्रीति नेगी ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहराया है। प्रीति ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को साइकिल से 3 दिन में फतह किया है। इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल ने उत्तराखंड बहादुर बेटी प्रीति नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्हांेने कहा कि बाबा केदारनाथ की कृपा बिटिया पर हमेशा बनी रहे और उत्तराखंड व देश का नाम इसी प्रकार रोशन करती रहे।