साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. चंद्र ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है. इस चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा.
ज्योतिष विज्ञान में चंद्रग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है

चंद्र ग्रहण कब लगता है? –
जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तथा सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है. जानकारी के लिए बता दें कि 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल 2022 का आखिरी ग्रहण भी है और चंद्र ग्रहण भी.
चंद्र ग्रहण का समय –
भारतीय समयानुसार 8 नवंबर को चंद्रग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट में लगेगा और शाम को 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस प्रकार ये ग्रहण 46 मिनट का रहेगा.
सूतक काल –
चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और सूतक काल शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।
भारत में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण –
8 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा। दुनिया में चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।