साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

25 अक्टूबर 2022 – सूर्य ग्रहण

ग्रहण और सूतक का समय


सूर्य ग्रहण में सूतक का काल मान्‍य होगा। इसकी अवधि 12 घंटे पहले से ही लग जाएगी।
सूर्य ग्रहण काल दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को दोपहर 04:22 बजे से शाम 06:25 बजे तक रहेगा।
जिसका सूतक 25 अक्टूबर 2022 को सूर्योदय पूर्व से ही शुरू हो जाएगा। सूतक काल में बालक, वृद्ध एवं रोगी को छोड़कर अन्य किसी को भोजन नहीं करना चाहिए। इस दौरान खाद्य पदार्थो में तुलसी दल या कुशा रखनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को खासतौर से सावधानी रखनी चाहिए। ग्रहण काल में सोना और भोजन नहीं करना चाहिए। चाकू, छुरी से सब्जी,फल आदि काटना भी निषिद्ध माना गया है।

देश के प्रमुख शहरों में ग्रहण काल
शहर ग्रहण प्रारंभ ग्रहण समाप्त


नई दिल्ली शाम 04:28 बजे शाम 05:42 बजे
कोलकाता शाम 04:51 बजे शाम 05:04 बजे
मुंबई शाम 04:49 बजे शाम 06:09 बजे
चेन्नई शाम 05:13 बजे शाम 05:45 बजे
पटना शाम 04:42 बजे शाम 05:14 बजे
जयपुर शाम 04:31 बजे शाम 05:50 बजे
लखनऊ शाम 04:36 बजे शाम 05:29 बजे
हैदराबाद शाम 04:58 बजे शाम 05:48 बजे
बेंगलूरु शाम 05:12 बजे शाम 05:56 बजे
अहमदाबाद शाम 04:38 बजे शाम 06:06 बजे
पुणे शाम 04:51 बजे शाम 06:06 बजे
नागपुर शाम 04:49 बजे शाम 05:42 बजे
भोपाल शाम 04:42 बजे शाम 05:47 बजे
चंडीगढ़ शाम 04:23 बजे शाम 05:41 बजे
मथुरा शाम 04:31 बजे शाम 05:41 बजे

ग्रहण में ध्यान रखने वाली बातें


सूर्य ग्रहण के दिन पूजा पाठ वर्जित होता है. इस दिन ग्रहण काल में भगवान के नाम का जाप ही करना चाहिए. माना जाता है कि सूर्य भगवान पर ग्रहण का साया है, इसलिए कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. इस समय में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखना होता है. सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और पूजा पाठ करते हैं.

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर करे ये उपाय


ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ग्रहणकाल के बाद गंगाजल छिड़क कर घर का शुद्धिकरण कर लें। सूर्य ग्रहण के अगले दिन धनु संक्रांति है तो आप सूर्य से संबंधित कोई वस्तु दान करें। आप अगले दिन तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे की कोई वस्तु दान कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण – राशियों पर असर
मिथुन राशि: आपके खर्चों में वृद्धि होगी. इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. पारिवारिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है. यह समय निवेश के लिए अनुकूल नहीं है. नौकरी और व्यापार में गिरावट देखी जा सकती है.


तुला राशि: इस सूर्य ग्रहण का इन जातकों सबसे अधिक अशुभ प्रभाव पड़ेगा. हर तरफ से तनाव मिल सकता है दुर्घटना या चोट भी लग सकती है.


मकर राशि: सेहत ख़राब हो सकता है. नौकरी और व्यापार में गिरावट होने की संभावना है. नौकरी में बदलाव संभव है जो कि शुभ नही है. इस दौरान नौकरी में बदलाव न करें. कोई भी बड़ा फैसला न लें

सूर्य ग्रहण से इन्हें धन लाभ
मीन राशि : सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मीन राशि के जातकों को धनलाभ मिल सकता है. आप सही योजना के साथ आगे बढ़ेंगे. धैर्य बनाए रखें उन्नति के मार्ग खुलेंगे.


धनु राशि : सूर्य ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. आपको कई स्रोतों से धन लाभ होगा. इस दौरान तरक्की करेंगे. करीबी लोगों को बेहतर मार्गदर्शन करेंगे. निवेश से धन लाभ मिलेगा.


सिंह राशि : आपको धन लाभ होने की संभावना है. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. नौकरी में तरक्की से धन लाभ होगा. कार्यों में सफलता मिलेगी.


कर्क राशि : सूर्य ग्रहण के दौरान आपके सभी कार्य सफल होंगे, रुकी हुई योजनाएं शुरू होंगी. वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने के लिए फैसला ले सकते हैं.