मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी/दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी/दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोङने का काम किया।