स्थापना दिवस एवं भव्य वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी सम्मान कार्यक्रम।


राष्ट्रीय व्यापार मंडल का हुआ उत्तराखंड में आगाज
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आरम्भ किया गया । राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस ,कई प्रदेश में मनाते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे भव्य रूप से मनाया गया।

दिल्ली में , राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मा. लच्छू गुप्ता जी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश इकाई द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया, जिसमें सैकडों की संख्या में उत्तराखंड के व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मेयर माननीय सुनील उनियाल गामा जी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के के शर्मा जी ने की
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डीडी अरोड़ा और मधुसचिन जैन ने किया प्रमुख व्यवसायी नेता विनय गोयल, राजेंद्र गोयल,बिपिन नाग़लिया,
पंकज मेसोन,कमलेश अग्रवाल
व्यापारी सम्मान श्री सुकुमार जैन, गौरव जैन, अनिल जैन, निकुंज गुप्ता, संदीप जैन, अजय जैन
आदि को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उत्तराखंड की होनहार बेटी अंकिता भंडारी के सम्मान में सभी ने 2 मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आये संगठन के संस्थापक/राष्ट्रीय महामंत्री मा.सुधीरकान्त शर्मा जी ने संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी दी और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मा.विवेक त्यागी जी ने संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अलग अलग राज्यों में हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

अंत में लच्छू गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश नारंग प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन जैन महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल प्रदेश मंत्री कुलदीप विनायक ,राहुल चौहान, अमित अरोड़ा, सागर गुरंग, नितिन गोयल , पूनम मसीह, पूनम मंमगाई, गीता वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मधुसचिन् जैन
प्रदेश मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय व्यापार मंडल