स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में मनाया गया हिदीं दिवस- नर्सिंग, योग विज्ञान, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, बॉयोसाइंस कॉलेज में भाषण, काव्य व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन


ऋषिकेशः

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने निबंध, काव्य व वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी मातृ भाषा है, मात्र एक भाषा नहीं।
बुधवार को मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिसिंपल डॉ. संचिता पुगाजंडी ने कहा कि हिन्दी वर्षों से न केवल भारतीय संस्कृति के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है, बल्कि हिन्दी ने संस्कृतियों के आदान-प्रदान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हिंदी को देश को जोड़ने वाली भाषा बताया और बच्चों से अपनी राष्ट्रभाषा को सम्मान देने की अपील की। वहीं, कॉर्डेनेटर प्रिती प्रभा ने कहा कि हिन्दी का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ दोंनों बहुत ही महत्वपूर्ण है। हिन्दी विश्वभाषा का रूप भी धारण कर रही है। दूसरी ओर हिमालयन योग विज्ञान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, कविता उच्चारण व निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, बॉयोसाइंस कॉलेज में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।