भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य आशा कोठारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार उत्तराखंड की जनता युवाओं वह जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है

देहरादून

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ ( वॉइस ऑफ द पीपल) आशा कोठरी की रिपोर्ट#

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य आशा कोठारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार उत्तराखंड की जनता युवाओं वह जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि नौकरियों में नासूर बनते करप्शन पर मुख्यमंत्री ने एक और तगड़ा प्रहार करते हुए भर्तियों की एक तयशुदा कार्यक्रम कर कैलेंडर जारी करने के आदेश दिए हैं। जिससे परीक्षा तंत्र का पारदर्शी बनाया जाए। जिससे बेरोजगार युवाओं के सपनों पर माफिया और उनसे मिलीभगत करने वाले आयोगों में छिपे घपलेबाज़ घड़ियाल डाका न डाल सकें। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु को निर्देश दिये कि प्रदेश में भविष्य में पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण ढंग से चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की व्यवस्था बनाई जाए। जिससे योग्य युवाओं का ही चयन हो सके। सीएम धामी ने इसे लेकर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग तथा अन्य चयन एजेंसियों को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने शासन प्रशासन को आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश है। वही
आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी ट्रीटमेंट के लिये राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की मदद लेने के दिये निर्देश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है। जहां एसएसआई का नया पद सृजित कर 4200 का ग्रेड पे किया गया है। 1750 पद सृजित भी किये गये है। यह पद वरिष्ठता के आधार पर भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री राज्य हित में नित नए आयाम दर्ज करते हुए राज्य हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं।