उत्तराखंड में पूर्व में हुई कई भर्तियों में हुए घोटाले व भ्रष्टाचार मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति के साथ कठोर कार्रवाई की

देहरादू

देहरादून ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट***उत्तराखंड में पूर्व में हुई कई भर्तियों में हुए घोटाले व भ्रष्टाचार मामले को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति के साथ कठोर कार्रवाई की है। जिसके परिणाम स्वरूप कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। मुख्यमंत्री की नियुक्तियों मे हुए घपले व घोटालों पर एक के बाद एक कार्यवाही को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ भी थपथपाई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री की कार्रवाई पर डॉ निशंक ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह शिकायतों का संज्ञान लेकर तेजी से जांच के आदेश दिये। और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया वह एक सराहनीय और प्रशंसनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने पारदर्शिता का परिचय भी दिया है। डॉ निशंक ने धामी के उस बयान का भी उल्लेख किया जिसमे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा।

मालूम हो कि प्रदेश मे अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियो में हुई धांधली की जांच एसटीएफ कर रही है। इस मामले में अब तक आरोपित 29 लोग गिरफ्तार हो चुके है। वहीं मामले की आंच अब विधान सभा मे हुई नियुक्तियों तक पहुँच चुकी है। लेकिन इस मामले में भी दमदार धामी के रूप में अपना रुख स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा मे हुई नियुक्तियों की जांच को लेेेेकर भी हामी भर चुके है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी से इस मामले में जांच का अनुरोध करते हुए पूरे मामले में अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर दिया है। उत्तराखंड के अंदर प्रदेश की आम जनता में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की बेदाग छवि बनी हुई है। जनता का विश्वास मुख्यमंत्री में कायम है।