महानगर कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का हुआ भव्य स्वागत

देहरादून ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट***महानगर महिला मोर्चा कमली भट्ट के नेतृत्व में नवनियुक्त महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल जी का भव्य स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की महिला मोर्चा ने हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ कार्य किया है और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वह भी उत्तराखंड की समस्त मातृशक्ति के उत्थान हेतु महिला मोर्चा की मजबूत टीम के साथ कार्य करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को जन-जन तक पहुंचाएंगे महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि उनका सौभाग्य की दो बार की विधायक को भारतीय जनता महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है और उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर आगे बढ़ते हुए महिला मोर्चा हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते हुए नए आयाम स्थापित करेगा इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर प्रदेश मंत्री बबीता सहोत्रा प्रदेश मंत्री भावना शर्मा प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रभारी रितु मित्रा महानगर महामंत्री सुमन सिंह संगीता खन्ना, अंशिता शर्मा, पूनम मंगाई, मंडल अध्यक्ष गीता पुरोहित मंडल अध्यक्ष अर्चना थपलियाल मंडल अध्यक्ष शोभा रावत मंडल अध्यक्ष प्रियंका गोसाई मंडल अध्यक्ष तारेश्वरी भंडारी मंडल अध्यक्ष सर्वेश्वरी थपलियाल बिमला गॉड मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौर मंडल अध्यक्ष रानी सैनी मंडल अध्यक्ष सविता पवार मंडल अध्यक्ष अरुणा शर्मा सुधा रावत उषा लखेड़ा आदि कई लोग उपस्थित रहे