अमृत महोत्सव मनाते हुए व्यापारियों ने भी बड़े जोर शोर से तिरंगा रैली निकाली जिसमें देहरादून शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भाग लिया।


आज दिनांक 13 अगस्त 2022 आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए व्यापारियों ने भी बड़े जोर शोर से तिरंगा रैली निकाली जिसमें देहरादून शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भाग लिया। देश के सम्मान के प्रति समर्पित आज की तिरंगा रैली राष्ट्रीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री लच्छू गुप्ता तथा प्रदेश महामंत्री डी डी अरोड़ा जी की अगुवाई में निकाली गई और व्यापारियों ने देश प्रेम के नारे लगाते हुए बिंदाल पुल से यमुना कालोनी, किशन नगर चौक, होते हुए पुन: बिंदाल पुल पर ही इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए एवं सहयोग करते हुए राजेंद्र नगर व्यापार संघ के व्यापारियों तथा शहर के अलग-अलग क्षेत्र से आए व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष श्री राहुल अग्रवाल, महानगर महामंत्री श्री नितिन जैन, संगठन महामंत्री श्री राजकुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन जैन प्रदेश मंत्री राहुल चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन, अमन गुप्ता, सरिता कोहली, सुनील कोहली,रेखा निगम,एस पी सिंह जगजीवन भारती, अजय कुमार, विकास अरोड़ा नवीन नौटियाल अचल अग्रवाल तस्लीम अहमद, मयंक गुप्ता, हरीश गुप्ता, आदि कई व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर आजादी के अमृत महोत्सव तिरंगा रैली में हिस्सा लिया और सभी व्यापारियों ने एक सुर मे आश्वस्त किया की प्रधानमंत्री मोदी जी हम व्यापारी भी आपके साथ देश के प्रति पूर्णरूपेण समर्पित है और सभी प्रकार की सेवा करने के लिए सदैव आपके साथ खड़े हैं और भविष्य में भी खड़े हुए मिलेंगे।
मधुसचिन् जैन
प्रदेश मीडिया प्रभारी