श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा का संदेश देहरादून में भव्य स्वागत, धर्म, गौ सेवा और मानव सेवा के संगम से गूंजा सनातन संस्कृति का संदेश

दंडी स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद जी ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में गौ सेवा, विवेकानंद नेत्रालय में मरीजों को फल-बिस्किट वितरण तथा श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लिया संतों का आशीर्वा
दज्योतिष्पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के प्रिय शिष्य दंडी स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद जी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म, संस्कृति, गौ संरक्षण, तीर्थ जागरण एवं धार्मिक चेतना का संदेश लेकर प्रवास कर रहे हैं।🌿🌿🌿🌿🌿🌿 इसी क्रम में 26 नवंबर 2026 को दंडी स्वामी जी का देहरादून आगमन हुआ।🌿🌿 उनके प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुए।🌿🌿🌿 पूरे कार्यक्रम में संतों के सानिध्य, श्रद्धालुओं के उत्साह और सेवा भावना का विशेष वातावरण देखने को मिला।
🌿🌿🌿🌿🌿🌿प्रातः 9:30 बजे दंडी स्वामी जी एवं यात्रा दल स्वामी रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुँचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आश्रम परिसर की गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की गई।🌿🌿🌿 इसके पश्चात मठ में गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आश्रम के पुस्तकालय का भ्रमण किया। 🌿🌿🌿🌿आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण में धर्म, संस्कार, ज्ञान एवं सेवा के महत्व को अनुभव किया गया।🌿🌿🌿 गौ सेवा के माध्यम से गौ संरक्षण और भारतीय सनातन परंपरा में गौ माता के महत्व का संदेश भी दिया गया।🌿🌿🌿🌿इसके पश्चात यात्रा दल विवेकानंद नेत्रालय पहुँचा, जहाँ भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। 🌿🌿🌿🌿इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से मानवता, करुणा, संवेदनशीलता एवं जरूरतमंदों के प्रति समर्पण का भाव प्रकट किया गया।🌿🌿🌿 सेवा कार्य ने यह संदेश दिया कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता, दुख-दर्द में सहभागी बनने और समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने में भी निहित है।🌿🌿🌿🌿इसके बाद दंडी स्वामी जी श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे, जहाँ उनका संतों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भगवान श्री टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। 🌿🌿🌿मंदिर परिसर में आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, गौ संरक्षण, तीर्थों की महत्ता, धर्माचरण एवं आध्यात्मिक जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। 🌿🌿🌿🌿संतों के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं धर्म के प्रति समर्पण का संदेश दिया।🌿🌿🌿🌿इस अवसर पर श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णागिरी जी महाराज एवं श्री भारत गिरी जी महाराज, तथा , श्री सर्वेश्वर दास जी एवं श्री अरविंद दास जी सहित संतों का सानिध्य एवं उपस्थिति रही। सभी संतों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा का स्वागत करते हुए धर्म, संस्कृति एवं तीर्थ परंपरा के संरक्षण के महत्व पर बल दिया।🌿🌿🌿🌿🌿श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा का प्रमुख उद्देश्य उत्तराखंड के 108 चिह्नित तीर्थस्थलों को जनमानस के समक्ष लाना, तीर्थाटन को प्रोत्साहित कर प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना तथा सनातन संस्कृति के मूल आधार गौ, गंगा, गोविंद एवं गुरु के प्रति जनजागरण करना है। 🌿🌿🌿🌿🌿यात्रा के माध्यम से गौ माता, गंगा, गीता, गायत्री एवं गोविंद के प्रति श्रद्धा, आस्था, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जा रहा है।🌿🌿🌿🌿🌿देहरादून प्रवास के दौरान दंडी स्वामी जी ‘गौ, गंगा कृपाकांक्षी धेनुमानस’ सद्ग्रंथ के रचयिता परम पूज्य गोपाल मणि जी महाराज से उनके निवास शांति विहार में भेंट करेंगे। 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿इस भेंट को भी गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक जनजागरण से जुड़े विचारों के आदान-प्रदान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।🌿🌿🌿🌿इस अवसर पर दंडी स्वामी जी के साथ उनके शिष्य एवं यात्रा संयोजक श्री अनुसूया प्रसाद उनियाल, प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री जीतमणि पैन्यूली जी, आचार्य अभिषेक जी, गौरव जी, देहरादून जिला संयोजक एवं देहरादून तीर्थ संयोजक श्री गगन घावरी जी, श्री मनोज ध्यानी जी, श्री गगन गौरी जी, श्री हेमंत जी, श्री कुलदीप नेगी जी एवं श्री जमन सिंह जी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।🌿🌿🌿🌿🌿🌿कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती शालू जैन जी एवं सह-संयोजक श्रीमती पुष्पा भल्ला जी रहीं। 🌿🌿🌿उनके संयोजन में समस्त कार्यक्रम सुव्यवस्थित, श्रद्धापूर्ण एवं सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। 🌿🌿🌿कार्यक्रम के दौरान धार्मिक स्थलों पर दर्शन, गौ सेवा, मरीजों के बीच सेवा वितरण तथा संतों के सानिध्य ने यात्रा को विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व प्रदान किया।देहरादून में श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा का यह प्रवास श्रद्धा, भक्ति, संत सम्मान, गौ सेवा एवं मानव सेवा का प्रेरणादायी संगम बना। 🌿🌿🌿यात्रा के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति के संरक्षण, तीर्थों के सम्मान, गौ माता की सेवा, मानवता के प्रति संवेदना तथा धार्मिक चेतना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿